Connect with us

मौसम

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, नैनीताल सहित कई स्थानों में झमाझम बारिश, तापमान लुढ़का

सीएन, नैनीताल/देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग का पुर्वानुमान सटिक साबित हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कई जिलों में बारिश हुई तो कई जगह बादल छाए हुए हैं। दोपहर बाद नैनीताल सहित उत्तराखंड के कई स्थानों में झमाझम बारिश शुरु हो गई, जिससे तापमान में भारी गिरावट आ गई। कई स्थानों में मलुवा व बोल्डर गिर कर सड़कों में आ गये। बारिश में नैनीताल नगर का बुरा हाल देखा गया। बारिश के दौरान जगह-जगह सैलानियों के वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रही। वर्षा के दौरान सैलानियों की भीड़ में अफरातफरी मच गई। लोअर माल रोड जगह-जगह तलैया बन गई। कई स्थानों में सीवर भी ओवरफ्लो होकर सडकों से होते हुए झील में समा गया। नालों स भारी मात्रा में कूड़ा कचरा नैनी झील में समा गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के लिए भारी बताए है। कई जिलों के लिए आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने राज्य में आज 70 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई गई हैं। साथ ही हल्की बारिश, तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कई स्थानों पर 19 जून को भी हल्की बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चलने के आसार बताए गए है। बताया जा रहा है कि गंगोत्री सहित गढ़वाल और कुमाऊं के कई जिलों में सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। सुबह देहरादून में भी बादल छाए हुए थे। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इसे चक्रवात ‘बिपरजॉय’ का असर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह तूफान कुमाऊं के कई जिलों में ज्यादा प्रभाव डाल सकता है, जिसके चलते बारिश के साथ तेज आंधी चलने की भी आशंका है। गौरतलब है कि पिछले दो हफ्तों से देहरादून समेत कई मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से तापमान बढ़ गया है। हालांकि, कुछ पहाड़ी इलाकों में पिछले 48 घंटों में हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन तापमान सामान्य बना हुआ है। उच्च हिमालय क्षेत्रों में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि आज से मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख़्ती, अवैध सड़क की ध्वस्त, सरपंच निलम्बित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING