Connect with us

मौसम

उत्तराखंड : नैनीताल सहित चार जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है, अलर्ट जारी

उत्तराखंड : नैनीताल सहित चार जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है, अलर्ट जारी
सीएन, नैनीताल। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले में भारी बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, चमोली और नैनीताल जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं शेष अन्य जनपदों में भी हल्की बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मानसून की विदाई से पहले पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। जबकि मैदानी क्षेत्रों में धूप निकलने से गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। वहीं आज बागेश्वर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में जाने की अपील की है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING