Connect with us

मौसम

उत्तराखंड : आज से बिजली चमकने के साथ भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड : आज से बिजली चमकने के साथ भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
सीएन, नैनीताल।
उत्तराखंड में मानसून को पहुंचने में दो दिन का समय है। लेकिन आज बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चम्पावत, टिहरी और पौड़ी जिले में बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा 37.9 डिग्री रहा जबकि नैनीताल का अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से 28 जून को प्रवेश करेगा।  इससे पहले कुछ जिलों में कहीं.कहीं प्री.मानसून की तेज बारिश होने की संभावना है।  बुधवार और गुरुवार को प्री मानसून अच्छी बारिश हो सकती है। पहाड़ी जिलों में बारिश के साथ ही हवाएं भी चलने के आसार हैं। इससे मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग में चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को मौसम का अपडेट लेकर यात्रा करने की हिदायत दी है। बरसात के मौसम के मद्देनजर केदारनाथ धाम में एहतियातन तीर्थयात्रियों की संख्या कम करने के लिए प्रशासन ने तैयारी की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भावना ने सीएम के प्रति जताई कृतज्ञता, बोलीं-‘टीम उत्तराखंड’ की तरह एकजुट होकर जनकल्याण व राज्य के विकास के लिए बढ़ेंगे आगे
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING