Connect with us

मौसम

उत्तराखंड में अगले 48 घंटे तक कई जगहों पर तेज बारिश होने की चेतावनी

उत्तराखंड में अगले 48 घंटे तक कई जगहों पर तेज बारिश होने की चेतावनी
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस बार मैदानी जिलों से लेकर पर्वतीय जिलों तक में भी रेड अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है उधर कुमाऊं मंडल में भी नैनीताल, उधमसिंह नगर और चंपावत जिले भारी बारिश से प्रभावित रहेंगे। राज्य के कई जिलों में जिलाधिकारी द्वारा रेड अलर्ट को देखते हुए पहले ही स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग की मानें तो न केवल पर्वतीय जनपदों बल्कि मैदानी जनपदों में भी तेज बारिश हो सकती है। हालांकि पिछले कई दिनों से राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। इस बार मौसम विभाग रेड अलर्ट के साथ अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दे रहा है। राज्य में इस बार न केवल पर्वतीय जनपदों बल्कि मैदानी जनपदों बल्कि मैदानी जिलों में भी तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। गढ़वाल मंडल में हरिद्वार, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले में तेज बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई है। उधर खास तौर पर ऐसे क्षेत्रों में एहतियात बरतने के लिए कहा गया है जो नदियों के किनारे पर बसे हुए हैं। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में गाड़.गधेरों के आसपास रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING