Connect with us

मौसम

मौसम पूर्वानुमान : अगले सप्ताह ज्यादा बारिश की संभावना नहीं

सीएन, नईदिल्ली। मौसम अगस्त के महीने में दिनों-दिन करवट ले रहा है। मैदानी इलाकों में इस समय बारिश का इंतजार हो रहा है। हालांकि तेज हवाएं उमस और गरमी को कम कर रही हैं। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को छोड़ दें तो उत्तर भारत में अगस्त महीने में वर्षा सामान्य से कम दर्ज की गई है। आने वाले समय में भी ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। फिलहाल मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। eमौसम विभाग के मुताबिक असम, मेघालय, अंडमान-नीकोबार, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और मणिपुर में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। स्काईमेट वेदर की मानें तो उत्तर प्रदेशष उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, बिहार, झारखंड, दक्षिणी गुजरात में भी अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। बारिश की कमी की वजह से कुछ दिन पहले तक ही लोग उमस से जूझ रहे थे। हालांकि अब सुबह-शाम मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। तेज हवाओं की वजह से उमस कम हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह स्थिति असामान्य है क्योंकि इस तरह का मौसम सितंबर के महीने में शुरू होता था। बताया जा रहा है कि अगस्त में मौसम के करवट लेने की वजह अल-नीनो वर्ष भी हो सकता है। मौसम के जानकारों का कहना है कि अगले सप्ताह भी ज्यादा बारिश की संभावन नहीं है। वहीं उत्तर भारत में गरमी के दिन अब बीत चुके हैं और धीरे-धीरे मौसम में बदलाव नजर आएगा। पश्चिमी हवाओं की वजह से तापमान में कमी महसूस की जा रही है। इसके अलावा अब लू चलने जैसी कोई संभावना नहीं है

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING