Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

पहलगाम हमला: भारत का सख्त कदम, पाकिस्तान से आयात पर पूरी तरह लगाया प्रतिबंध

पहलगाम हमला: भारत का सख्त कदम, पाकिस्तान से आयात पर पूरी तरह लगाया प्रतिबंध
सीएन, नईदिल्ली।
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक रणनीति को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत सरकार ने पाकिस्तान में पैदा होने वाली या वहां से आने वाली सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है, चाहे वो वस्तुएं स्वतंत्र रूप से आयात योग्य हों या विशेष अनुमति से आयात होती रही हों। वाणिज्य मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह खबर अपडेट हो रही है। सिंधु के पानी पर रोक के बाद पाकिस्तान को एक और झटका, सरकार ने सख्त फैसला लिया है। वहीं अब भारत के साथ आयात-निर्यात और कारोबार बंद होने से पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है। बता दें कि आज 3 मई को नोटिफिकेशन जारी करके भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सामान के इंपोर्ट पर पाबंदी लगा दी है। सामान चाहे डायरेक्ट आए या इनडायरेक्ट आए या थर्ड पार्टी के जरिए आए, सभी पर रोक रहेगी।

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING