Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

चंडीगढ़ में वायुसेना के स्टेशन पर ड्रोन हमले का खतरा, सायरन बजाया गया, लोगों से घरों में रहने को कहा

चंडीगढ़ में वायुसेना के स्टेशन पर ड्रोन हमले का खतरा, सायरन बजाया गया, लोगों से घरों में रहने को कहा
सीएन, चंडीगढ़।
पंजाब को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एयर फोर्स स्टेशन द्वारा जारी चेतावनी में कहा गया है कि संभावित हमले को लेकर सतर्कता जरूरी है। गुरुवार रात के बाद शुक्रवार सुबह से उसने भारत को चुनौती देनी शुरू कर दी है। अभी खबर आई है कि चंडीगढ़ में वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन हमले के संभावित खतरे को देखते हुए हवाई हमले के सायरन बजाए गए हैं। चंडीगढ़ में रहने वाले लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। पाकिस्तान ने आज सुबह 4 बजे भी राजस्थान में ड्रोन हमला किया था।चंडीगढ़ प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोगों से घरों में रहने को कहा है। आतंकियों के अड्डों पर भारत के एक के बाद एक प्रहार के जवाब में पाकिस्तान ने गुरुवार रात एक साथ कई मोर्चों पर जवाबी हमले की कोशिश की लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने उसे हर कदम पर नाकाम कर दिया। उधर पाकिस्तान के बहावलनगर जो लंबे समय से आतंकी गतिविधियों का केंद्र रहा है, वहां भी भारत की ओर से ड्रोन हमला किया गया है। यह कार्रवाई उन ठिकानों पर केंद्रित थी जहां हाल ही में आतंकी गतिविधियों के इनपुट मिले थे। वहीं चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना स्टेशन से संभावित हवाई हमले की चेतावनी के बाद पूरे शहर में सायरन बजाए गए और प्रशासन ने नागरिकों को घरों के भीतर रहने का निर्देश दिया। उपायुक्त कार्यालय की ओर से लोगों को बालकनी और छत से दूर रहने की अपील की गई है। पाकिस्तान की ओर से हमले की कोशिश के चलते जम्मू, पंजाब और अन्य सीमावर्ती राज्यों में स्कूल-कॉलेज अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। कई जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है और आपात सेवाएं सक्रिय कर दी गई हैं। पाकिस्तान की ओर से जम्मू, पठानकोट और जैसलमेर जैसे संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की गई। लेकिन भारत का अत्याधुनिक-400 एयर डिफेंस सिस्टम हर हमले पर भारी पड़ा। एक के बाद एक पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया गया। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान के दो लड़ाकू विमान एक-16 और एक एफ-17 को लक्षित कर मार गिराया। इस कार्रवाई ने पाकिस्तान के हवाई हमलों की क्षमता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। सिर्फ आसमान ही नहीं, समुद्र में भी भारत ने अपनी ताकत दिखाई। भारतीय नौसेना ने अरब सागर से एक संगठित सैन्य ऑपरेशन में पाकिस्तान के रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया। इस हमले की पुष्टि करते हुए सूत्रों ने बताया कि इस्लामाबाद और लाहौर में गंभीर धमाकों की आवाजें सुनी गईं जो भारत की जवाबी कार्रवाई का हिस्सा मानी जा रही हैं। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वह आतंक और उकसावे की किसी भी कार्रवाई का जवाब सीमित नहीं, निर्णायक स्तर पर देगा। सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 8-9 मई की रात पूरी पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों से कई हमले किए। ड्रोन हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया गया और गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING