अंतरराष्ट्रीय
आज 13 अक्टूबर को है आपदा जोखिम न्यूनीकरण अंतर्राष्ट्रीय दिवस : आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करना उद्देश्य
आज 13 अक्टूबर को है आपदा जोखिम न्यूनीकरण अंतर्राष्ट्रीय दिवस : आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करना उद्देश्य
सीएन, नैनीताल। हर साल 13 अक्टूबर को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह दिन आपदाओं के प्रति संवेदनशीलता और जीवन, अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान को दूर करने में हुई प्रगति को पहचानने का एक मौका है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि आपदाओं से होने वाले नुकसान को कैसे कम किया जा सकता है। जब हम बाढ़, भूकंप, तूफान या अन्य आपदाओं के बारे में पहले से जानकारी रखते हैं और तैयारी करते हैं तो जान.माल का नुकसान कम किया जा सकता है। यह दिवस हमें जागरूक करता है कि आपदाओं से बचाव के उपाय करने से हम अपनी और अपने समुदाय की सुरक्षा कर सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1990 के दशक को प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दशक के रूप में नामित किया। इसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले जान-माल के नुकसान और व्यवधानों को कम करना था। आईडीएनडीआर पहल के हिस्से के रूप में संयुक्त राष्ट्र ने आपदा न्यूनीकरण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इस तिथि को आधिकारिक प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दशक के बाद भी इस दिन को मनाते रहने का निर्णय लिया और इसका नाम बदलकर आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कर दिया। जापान के सेंडाई में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर तीसरे संयुक्त राष्ट्र विश्व सम्मेलन में आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए सेंदाई फ्रेमवर्क को अपनाना एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ। सेंडाई फ्रेमवर्क आपदा जोखिम को कम करने और राष्ट्रों और समुदायों की आपदाओं के प्रति लचीलापन बनाने के लिए 15 साल का स्वैच्छिक गैर-बाध्यकारी समझौता है। यह दिन आपदाओं से जुड़े खतरों और उनके प्रभावों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने का एक प्रमुख माध्यम है। इस दिन के जरिए सरकारें, संगठन और समुदाय आपदा जोखिम प्रबंधन की नई और प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा करते हैं। यह दिवस सतत विकास के लक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर जोर देता हैए ताकि आपदाओं से विकास में रुकावट न आए। यह दिन स्थानीय समुदायों को आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है। आपदाओं से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले गरीब और संवेदनशील समुदाय होते हैं।
2015 में अपनाए गए सेन्दाई फ्रेमवर्क के तहत आपदा जोखिम न्यूनीकरण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता दी गई है। यह दिवस फ्रेमवर्क के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सरकारों और संगठनों को प्रेरित करता है। किसी भी दिवस को मनाने के लिए एक थीम निर्धारित की जाती है। ऐसे ही आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस भी हर साल एक निर्धारित थीम के साथ मनाया जाता है। लेकिन साल 2024 के लिए अभी तक कोई भी आधिकारिक थीम की घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले साल 2023 में इस दिवस की थीम फाइटिंग इनिक्वालिटी फॉर ए रेसिलिएंट फ्यूचर रखी गई थी।
