Connect with us

उत्तराखण्ड

सांसद भट्ट ने किया ₹948.94 लाख की लागत वाली ट्रंक सीवर योजना का भूमि पूजन

सीएन, हल्द्वानी। नवाबी रोड (अटल मार्ग) में दुर्गा सिटी चौराहे से कालाढूंगी रोड तक ट्रंक सीवर योजना का भूमि पूजन एवं शुभारंभ संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ सांसद नैनीताल-उधम सिंह नगर अजय भट्ट एवं महापौर नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम गजराज सिंह बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार कटारिया, सहायक अभियंता यतेंद्र लशपाल, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट, राज्य मंत्री दिनेश आर्य, पार्षद शैलेंद्र दानू, रवि जोशी, सचिन तिवारी, रवि वाल्मीकि, तनुजा जोशी, बिना चौहान, राजेंद्र जीना सहित मंडल अध्यक्ष मधुकर जी, भुवन जोशी, प्रदीप जनौटी एवं मोहन पाठक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह योजना “नवाबी रोड (अटल मार्ग) में दुर्गा सिटी चौराहे से कालाढूंगी रोड तक ट्रंक सीवर योजना” के नाम से स्वीकृत है, जिसकी कुल लागत ₹948.94 लाख है। योजना के अंतर्गत नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के वार्ड संख्या 7, 8, 9, 10 एवं 11 के आंशिक क्षेत्र शामिल हैं।.प्रस्तावित कार्यों में लगभग 3.09 किलोमीटर ट्रंक सीवर लाइन का निर्माण, 2174 हाउस कनेक्शनों का शिफ्टिंग कार्य तथा सड़क पुनर्निर्माण शामिल है। इस योजना से कुल 2174 परिवार तथा लगभग 22,459 जनसंख्या लाभान्वित होगी।क्षेत्र में पूर्व से बनी सीवर लाइन के ओवरफ्लो एवं चोकिंग की समस्या का स्थायी समाधान होगा। नागरिकों के स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर में सुधार होगा तथा क्षेत्र को सीवर प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती मिलेगी और स्वच्छ वातावरण का निर्माण होगा। जलमल के उचित प्रबंधन से पर्यावरण संरक्षण में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि वह क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, और महापौर बनने के तुरंत बाद से ही प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रहा हूं। यह ट्रंक सीवर योजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान करेगी। हमारा लक्ष्य हल्द्वानी को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाना है, जिसके लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना मेरी प्राथमिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य तेजी से कराए जाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस योजना के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया क्षेत्र के लोग मौजूद थे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनी झील के मत्स्य केज में विलुप्त 300 स्नोट्राउट मछली का हो रहा संचय एवं संरक्षण, आयुक्त ने लिया जायजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING