Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में अपराध हावी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी सुरक्षित नही : खष्टी बिष्ट

सीएन, नैनीताल। महिला कांग्रेस नैनीताल की जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने प्रदेश की.काबिना मंत्री रेखा आर्या व उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच उपजे गंभीर विवाद पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि उत्तराखंड में अपराध किस कदर हावी है और आमजन किस कदर हलकान हो सकता है इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड की वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य आज घरेलू हिंसा, शारीरिक हिंसा, जातिगत दुर्व्यवहार, धोखाधड़ी और बच्चों की हिफाजत को लेकर जनता के सम्मुख अपना दुख व्यक्त कर रही है। यह बात स्वयं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सोशल मीडिया के मध्यम से कही है। बतौर एक महिला मुझे रेखा के साथ पूरी संवेदना है और उन पर हो रहे अत्याचार का वह पुरजोर विरोध करती है और यथा संभव सहायता की पेशकश भी करती हूँ। परंतु मेरा प्रश्न है की रेखा के पति गिरधारी लाल साहू के बिगड़े बोल और पूर्व में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए आख़िर सरकार ख़ामोश क्यों रही? रेखा भी एक पत्नी, माँ और सब से पहले एक महिला है। उनके घर पर चल रही सामाजिक कुरीतियों और अन्याय के लिए उनकी पार्टी और सरकार ने सुरक्षा की दृष्टि से कोई कार्य क्यों नहीं किया? आज अस्पताल में भर्ती रेखा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेल रही है। खष्टी बिष्ट ने यह भी कहा है कि सरकार ने इस प्रकरण की जांच को एस आईटीआई का गठन कर लिया है। दूसरी ओर साहू.ने भी भी काबिना मंत्री रेखा आर्या पर भी 210 करोड़. रूपये की अवैध सम्पत्ति जुटाने का आरोप लगा कर गंभीर सवाल खड़े कर दिये.है। सरकार को इन आरोपों की भी जांच कर सच जनता के सामने रखना होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल : वृषभ राशि के जातकों को व्यापार में फायदा होगा, पैसों के मामले में दिन पक्ष में रहेगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING