Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में फर्जी दस्तावेज तैयार कर भारतीय आधार कार्ड लेकर उत्तराखंड पहुंची बंगलादेश की महिला गिरफ्तार


ऋषिकेश। पुलिस ने तीर्थनगरी में अवैध रूप से रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से फर्जी भारतीय दस्तावेज समेत कई संदिग्ध कागजात बरामद किए गए हैं। पश्चिम बंगाल में फर्जी दस्तावेज तैयार कर भारतीय आधार कार्ड बनवाया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाते हुए डग रोड स्थित गेट नंबर-03 के पास संदिग्ध महिला को पुलिस हिरासत में लिया गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम रीना उर्फ रीता निवासी जिला सरियातपुर, ढाका (बांग्लादेश) बताया।
महिला ने बताया कि वह करीब एक माह पूर्व रिपोन नामक व्यक्ति के माध्यम से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर उसे भारत में रोजगार दिलाने का लालच दिया गया था। इसके बाद 13 अप्रैल को दिल्ली से ऋषिकेश आने के लिए बस टिकट उपलब्ध कराया गया। जांच में यह भी सामने आया कि महिला के लिए पश्चिम बंगाल में फर्जी दस्तावेज तैयार कर भारतीय आधार कार्ड बनवाया गया था, जिसका उपयोग वह अपनी पहचान छिपाने के लिए कर रही थी।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अवैध प्रवेश, फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल एवं अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी महिला की पहचान रीना उर्फ रीता (24) निवासी गांव चोर्दुपुरिया शाकीमाली मातवर कांदी, थाना जजीरा, जिला सरियातपुर, ढाका डिवीजन, बांग्लादेश के रूप में हुई है। उसके कब्जे से बांग्लादेश का राष्ट्रीय पहचान पत्र, फर्जी भारतीय आधार कार्ड, नागरिकता प्रमाणपत्र की छायाप्रति बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दुनिया फिर आशंकित : पश्चिम एशिया युद्ध समाप्त करने को ईरान-अमेरिका समझौता वार्ता विफल, पाक बेहतरीन मेजबान: अमेरिका

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING