अंतरराष्ट्रीय
आज है गगनचुंबी इमारत दिवस : आर्किटेक्ट्स और श्रमिकों को सम्मानित करना उद्देश्य
आज है गगनचुंबी इमारत दिवस : आर्किटेक्ट्स, और श्रमिकों को सम्मानित करना उद्देश्य
सीएन, नैनीताल। 3 सितम्बर को मनाया जाने वाला प्रमुख दिवस गगनचुंबी इमारत दिवस है। इस दिन को मनाये जाने का उद्देश्य उन इंजीनियरों, आर्किटेक्ट्स, और श्रमिकों को सम्मानित करना है जिन्होंने ऊंची ऊंची इमारतों का निर्माण किया है। तारीखों से जुड़े सामान्य ज्ञान से परिचित रहना बहुत जरूरी है क्योंकि कई प्रतियोगी परीक्षाओं में इससे संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। गगनचुंबी इमारत दिवस की जानकारी भी उन परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए इस ब्लॉग में इस दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया है। हर साल 3 सितंबर को गगनचुंबी इमारत दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन इंजीनियर्स और उनकी वास्तुकला को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है जिन्होंने दुनियाभर में ऊंचे ऊंचे इमारतों का निर्माण किया है। इन गगनचुंबी इमारतों का निर्माण केवल इंजीनियरिंग और वास्तुकला की मेहनत ही नहीं बल्कि रचनात्मकता का भी प्रतीक है। दुनियाभर में हर एक इमारत अपने आप में अनोखी होती है जो अपने डिजाइन और ऊंचाई के कारण विशेष पहचान बनाती है। स्काईस्क्रैपर्स डे हर साल महान वास्तुकार लुई एच सुलिवन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। लुई एच सुलिवन को अक्सर आधुनिक गगनचुंबी इमारतों का जनक कहा जाता है। बता दें कि उन्हें यह नाम 1880 के दशक में संयुक्त राज्य अमेरिका की ऊंची इमारतों के लिए दिया गया था। दुनिया की पहली गगनचुंबी इमारत 1885 में शिकागो में बनाई गयी थी। यह एक 10 मंजिला इमारत है, जिसकी चोटी 138 फीट है। बता दें कि इसे गृह बीमा भवन कहा जाता था।
इस दिन आप अपने शहर या किसी पास की जगह के किसी प्रसिद्ध गगनचुंबी इमारत का दौरा कर सकते हैं। उस इमारत की बनावट और इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। गगनचुंबी इमारतों की सुंदरता को कैद करने के लिए फोटोग्राफी कर सकते हैं।
इसके अलावा इस दिन आप किसी आर्किटेक्चर वर्कशॉप या वेबिनार में भाग ले सकते हैं।


































































