Connect with us

दुर्घटना

40 घंटे बाद भी मलबे में दबे 13 लोगों का कोई पता नहीं, रेस्क्यू जारी

सीएन,, देहरादून : शुक्रवार रात को भारी बारिश ने देहरादून और टिहरी जिले में कहर बरपाया। घटना के 36 घंटे बाद भी मलबे में दबे 13 लोगों का कोई पता नहीं लग पाया है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और प्रशासनिक टीम खोज एवं बचाव कार्य में जुटी है। टिहरी जिले के गवाड़ गांव में पांच लोग मलबे में दबे हैं। इसी जिले के गोदी कोठार गांव में मलबे में दबी महिला का भी पता नहीं चला पाया है। जिला प्रशासन ने इस महिला को शनिवार को पहले मृतक बताया था, जिसे अब लापता बताया गया है। गढ़वाल मंडल आयुक्त सुशील कुमार के टिहरी जिले की महिला का शव बरामद नहीं हो पाया है, जबकि देहरादून में सौड़ा सरोली से रविवार को संजय कुमार 45 वर्ष निवासी भगत सिंह कालोनी देहरादून का शव बरामद हुआ है। गढ़वाल मंडल आयुक्त के मुताबिक अतिवृष्टि के बाद से पूरे मंडल में एनडीआरएफ की 32 और एसडीआरएफ की 44 टीम लगी है। टिहरी के गवाड़ गांव का घर मलबे के साथ बहुत नीचे चला गया है, जिससे बचाव कार्य में जुटी टीम को मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके अलावा देहरादून जिले के लापता सात लोगों के लिए भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

Shadow

गढ़वाल मंडल आयुक्त सुशील कुमार के मुताबिक गढ़वाल मंडल में आठ मकान पूरी तरह से और 44 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 63 पशुओं की मौत हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में राशन और खाने के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं। प्रदेश में अतिवृष्टि के बाद किसानों की भूमि को भी भारी नुकसान हुआ है। गढ़वाल मंडल आयुक्तके मुताबिक राजस्व विभाग की ओर से कृषि भूमि को हुए नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया गया है। अतिवृष्टि से राजकीय परिसंपत्तियों को भी काफी नुकसान हुआ है।

Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING