Connect with us

दुर्घटना

नाराज होकर बेटे ने लगाई शक्ति नहर में छलांग, बचाने के लिए पिता भी कूदा

नाराज होकर बेटे ने लगाई शक्ति नहर में छलांग, बचाने के लिए पिता भी कूदा
सीएन, देहरादून।
विकासनगर में परिजनों से नाराज होकर बेटा शक्ति नहर के कूद गया। बेटे को बचाने के चक्कर में पिता ने भी नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम पिता.पुत्र की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है। घटना बुधवार रात ढकरानी कोर्ट पुल के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक परिजनों से नाराज होकर शिव कुमार उर्फ सनी 30 पुत्र बालक राम निवासी हरिपुर अपने घरवालों से नाराज होकर शक्तिनहर के किनारे बैठा हुआ था। शिव कुमार के पिता उसे ढूंढ़ने के लिए वहां पहुंचे। पिता को देखते ही शिव शक्ति नहर में कूद गया। बेटे को बचाने के चक्कर में बालक राम ने भी शक्ति नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँच गई है। पिता.पुत्र की तलाश में एसडीआरएफ रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है। लेकिन अभी तक दोनों का सुराग नहीं मिला है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेसियों ने स्मार्ट मीटरों में आ रहे भारी-भरकम बिजली बिलों, महंगाई, बेरोजगारी व नशे के खिलाफ सरकार का पुतला दहन किया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING