Connect with us

दुर्घटना

जंगल में घास काटने के दौरान पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत

जंगल में घास काटने के दौरान पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत
सीएन, नैनीताल।
निकटवर्ती थापला गांव की एक महिला गुरुवार की सुबह खाई में गिर गई जिसके बाद गांव के लोग महिला को लेकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया आज सुबह गांव की जीवंती देवी 46 वर्ष अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थी। अचानक जीवंती देवी का पैर फिसल गया। इसके बाद महिलाओं ने लोगों की सूचना दी और उसके बाद ग्रामीण घायल महिला को लेकर नगर के बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद महिला का पोस्टमार्टम किया जा रहा है ग्रामीणों ने बताया की जीवंती देवी के पति कैलाश पंत खेती-बाड़ी का काम करते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने लिया ओलावृष्टि से हुई नुकसान का जायजा अफसरों को दिए नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING