Connect with us

दुर्घटना

पहाड़ी से मलुबा आने से पांच लोग दबने से घायल

सीएन, देहरादून। यहां भारी बारिश के चलते देर रात पहाड़ी से मलुबा आने से उसमें पांच लोग दबने से घायल हो गये। इस मलबे में तीन मकान चार मवेशी और चार वाहन भी दब गए। जानकारी के अनुसार बीत बुधवार सुबह से हो रही बारिश से रात करीब नौ बजे क्षेत्र में पहाड़ी से टूट कर मलबा सड़क पर आ गया। इस मलबे में एक महिला दो पुरुष और दो बच्चे आंशिक रूप से दब गए। मौके पर पहुंचे बचाव दल ने सभी को निकाला। सभी को हल्की चोटें आई हैं। सभी को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि हादसे में तीन मकान पूरी तरह दब गए हैं। इसके अलावा तीन कार और एक ऑटो चार मवेशी भी मलबे में दबे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर नरेश चंद्र दुर्गापाल, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता सीएम पांडे, एसडीआरएफ के जवान, फायर ब्रिगेड कर्मी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तीन जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING