Connect with us

उधम सिंह नगर

वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक आनंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएन, किच्छा (उधम सिंह नगर)। आज उधम सिंह नगर जनपद के पत्रकारों के लिए दुख भरी खबर आई है एक वरिष्ठ साथी हमेशा के लिए खो दिया है। जनपद के किच्छा में रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक आनंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्हें आज प्रातः गंभीर अवस्था में किच्छा, बाद में जिला चिकित्सालय रूद्रपुर और उसके बाद सुशीला तिवारी हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम मैं ही दम तोड़ दिया। देवभूमि पत्रकार यूनियन उधम सिंह नगर जिला अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि परसों ही स्वर्गीय नाम से काफी लंबी बातचीत हुई थी उन्होंने मुझे यूनियन के जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी । और कहा था कि कंधे से कंधा मिलाकर यूनियन को आगे बढ़ाएंगे। परंतु आज अचानक अभिषेक की मृत्यु का समाचार पढ़कर सन्न रह गया। नवनियुक्त देवभूमि पत्रकार यूनियन जिलाध्यक्ष अशोक गुलाटी ने शासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को ₹1000000 की तत्काल सहायता दी जाए क्योंकि उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं और पूरा जीवन पत्रकारिता के क्षेत्र में स्वर्गीय अभिषेक आनंद ने समर्थित किया था। एक और होनहार वरिष्ठ साथी खो दिया है इसकी भरपाई होना अत्यंत नामुमकिन है। उधर विवरण के मुताबिक वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक आनंद आज सुबह अपने आवास पर गंभीर अवस्था में मिले थे। परिजन उन्हें तुरंत किच्छा के सरकारी चिकित्सालय ले गए, जहां से उन्हें जिला चिकित्सीय रूद्रपुर के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन जब उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया तो हालत इतनी गंभीर हो चुकी थी कि चिकित्सकों ने उन्हें सुशीला तिवारी हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दिया। सुबह वे बच्चें को स्कूल छोड़कर आए थे। फिलहाल उनका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। स्वर्गीय अभिषेक आनंद यहां के तमाम छोटे बड़े समाचार पत्रों में काम कर चुके थे। अपने पीछे पिता, पत्नी व दो छोटे बेटे छोड़ गए हैं। कुछ समय पूर्व ही उनका माता जी का निधन हुआ था ।उनकी मृत्यु से परिवार में गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। क्योंकि पालन पोषण करने वाले वह एकमात्र ही थी परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी दो बहनें हैं। वर्तमान में बरेली से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के रुद्रपुर के ब्यूरो चीफ थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ रही है।

Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING