Connect with us

दुर्घटना

उत्तराखंड: ज्योली बगड़ में वाहन खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत

उत्तराखंड: ज्योली बगड़ में वाहन खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत
सीएन, चमोली।
जनपद चमोली के ज्योली बगड़, लंगासू के पास बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। जिससे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार देवली बगड़ के पास एक बुलेरो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त चालक नरेंद्र सिंह पुत्र जयकृत सिंह उम्र 38 वर्ष, ग्राम मासो चमोली व अरविंद पुत्र जयपाल सिंह नेगी उम्र 35 वर्ष ग्राम मासो चमोली के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त का निर्देश जनहित की समस्याओं का समाधान सम्बन्धित अधिकारी अपने स्तर पर करना सुनिश्चित करें
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING