Connect with us

क्राइम

देहरादून गोलीकांड मामला: फरार आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, बदमाशों के पैर में लगी गोली

देहरादून गोलीकांड मामला: फरार आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, बदमाशों के पैर में लगी गोली
सीएन, देहरादून।
राजधानी देहरादून में प्रॉपर्टी डीलर दीपक बडोला की हत्या मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपियों की बहादराबाद क्षेत्र में देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। देहरादून और हरिद्वार पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा। लेकिन उन्होंने पुलिस पर ही गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर हरिद्वार एसएसपी मौके पर पहुंचे। बता दें इस प्रकरण को लेकर राजधानी देहरादून में मंगलवार को भी जमकर हंगामा हुआ था। आक्रोशितों ने डोभाल चौक में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया था। जिसके बाद से ही पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा था। बता दें पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोनू अपने भाई मोनू भारद्वाज के साथ मिलकर ब्याज का काम करते था। शनिवार को सागर नाम के युवक ने एक वाहन को सोनू के घर के पास सवा चार लाख रूपये में गिरवी रख कर गया था। वाहन का मालिक दीपक बडोला था जिसकी बिना रजामंदी से सोनू ने वाहन को गिरवी रख दिया था। दीपक बडोला को जानकारी होने पर उसने सागर यादव से अपना वाहन वापस मांगा तो शम्भू यादव ने दीपक बडोला को गाली गलौच व वाहन वापस न करने की धमकी दी। जिस पर दीपक ने सोनू भारद्वाज से अपना वाहन वापस मांगने के लिए संपर्क किया पर सोनू ने वाहन देने से मना कर दिया। दीपक अपने दोस्त सुभाष और मनोज नेगी के साथ शनिवार रात को सोनू से अपना वाहन वापस मांगने के लिए सोनू के घर गया। इस दौरान सोनू के साथी रामवीर ने तीनों पर फायरिंग कर घायल कर दिया। जिसमें दीपक की मौत हो गई। जबकि दो युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  इंसानों से अधिक दोपहिया व चौपहिया वाहनों का रेला उमड़ने से अपनी बेनूरी व दुर्दशा पर सिसक रहा है नैनीताल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING