Connect with us

उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम में भ्रष्टाचार चरम में, ईई सहित चार निलंबित

सीएन, रुद्रपुर। ऊर्जा निगम में भृष्टाचार और गबन का खेल खत्म होने का नाम नही ले रहा है। काशीपुर, रुद्रपुर, सितारगंज, जसपुर के बाद अब गदरपुर सब डिवीजन में गबन का मामला सामने आया है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए अधिशासी अभियंता समेत चार लोगों को निलंबित कर दिया गया है। गबन का यह खेल गदरपुर सब डिवीजन में हुआ है। कुछ समय पूर्व किये गए आडिट में बड़े स्तर पर वित्तीय खामियां सामने आई थी। लम्बे समय से यह खेल चल रहा था, बिजली बिलों से जितना राजस्व मिलना चाहिए वो नही मिल रहा था जिसको संज्ञान में रखते हुए ऑडिट करवाया गया तो पूरा मामला सामने आया, बिजली बिलों का जो पैसा ऊर्जा निगम के खाते में जमा होना था वो नहीं कराया गया। गबन के इस खेल पर कारवाही करते हुए मुख्य अभियंता रुद्रपुर ने कैशियर पुष्पेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया। इसके बाद मुख्यालय स्तर से हुई कारवाही में अधिशासी अभियंता गोविंद सिंह कार्की, एसडीओ फरमान हैदर जैदी और सहायक अभियंता राजस्व संजय कुमार को भी निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच जारी है अभी कई अन्य लोगों पर भी गाज गिर सकती है, इस कारवाही के बाद ऊर्जा निगम कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है ।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING