Connect with us

क्राइम

आप्रेशन प्रहार : 129 नशीले इंजेक्शन सहित शातिर धरा, नशे में वाहन चलाने वाले 08 गिरफ्तार, 14 वाहन सीज

सीएन, हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन मे ऑपरेशन प्रहार को सफल बनाने हेतु एसपी, सीओ सहित सभी थाना प्रभारी सड़कों में, सघन चैकिंग में 41 असामाजिक तत्वों को हिरासत में लिया गया। इसके अलावा 107 संदिग्धों का सत्यापन किया गया नशे में वाहन चलाने वाले 08 गिरफ्तार, 14 वाहन सीज और तीन डीएल निरस्त किया गया। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के कड़े निर्देशों पर संपूर्ण जिले में ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नैनीताल पुलिस ने लगातार कार्यवाही कर रही है।प्रतिबंधित इंजेक्शनों के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि बीते दिवस निरीक्षक दिनेश फर्त्याल व और एसओटीएफ कुमाऊँ परिक्षेत्र की संयुक्त टीम ने बनभूलपुरा कोतवाली के गफूर बस्ती क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक युवक को संदिग्ध प्रतीत होने पर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। अभियुक्त महबूब उर्फ माकू पुत्र मुख्तियार अहमद, निवासी- गफूर बस्ती, बनभूलपुरा (उम्र 28 वर्ष) है। उसके पास से 18 अदद Buprenorphine Hydrochloride Injection, 89 अदद Tramadol Hydrochloride Injection, 22 अदद Avil इंजेक्शन की वायल कुल 129 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त एक आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से ही एनडीपीएस एक्ट, गुंडा एक्ट और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे 06 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक बबीता मेहरा, दीपा अधिकारी, मुजफ्फर अली, कांस्टेबल. लक्ष्मण राम, मो. यासीन, पंकज भट्ट, कानि. जितेन्द्र नेगी शामिल थे। हल्द्वानी पुलिस ने मोतीनगर निवासी वारण्टी सुरेश चन्द्र जोशी पुत्र उर्वादत्त जोशी निवासी रिलाईन्स पेट्रोल पम्प मोतीनगर थाना लालकुआँ जिला नैनीताल उम्र- 22 वर्ष क्रिमिनल केस सं. 1889/2020 (धारा 4/25 आर्म्स एक्ट) से संबंधित वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत रात्रि कालीन सघन चेकिंग में एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी के नेतृत्व में पूरी रात जिले भर में सघन अभियान चलाया गया। सत्यापन अभियान में 107 संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। पुलिस एक्ट में 43, बीएनएनएस में 03 तथा शांति भंग की आशंका में 14 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। 11 अन्य असामाजिक तत्वों को भी हिरासत में लिया गया। कुल 81 चालान किए गए, 14 वाहन सीज हुए और 03 डीएल निरस्त करने की संस्तुति की गई। नशे में वाहन चलाने पर 08 का चालान किया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत 82 होटल, ढाबे और क्लबों की सघन चेकिंग की गई। एसएसपी नैनीताल डाॅ मंजूनाथ टीसी ने कहा है कि ऑपरेशन प्रहार का उद्देश्य जनपद को अपराध और नशा मुक्त बनाना है। सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने वालों और नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हमारी टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंडलायुक्त ने स्वयं खेत में पहुंचकर किया डीसीएस सर्वे, कहा-किसानों को फसल बीमा का लाभ आसानी से मिल सकेगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING