Connect with us

क्राइम

राजस्थान से उत्तराखंड में घुस रहे शातिर बदमाशों से मुठभेड़, पुलिस ने दो दबोचे, तीन फरार

सीएन, देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी…जबकि दूसरे को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं…जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार…नयागांव क्षेत्र में तड़के चेकिंग के दौरान राजस्थान नंबर की एक कार को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन में सवार लोगों ने बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश की…जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा शुरू किया। भागते हुए आरोपी रामगढ़ क्षेत्र के पास वाहन छोड़कर नदी की ओर भागने लगे। इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया…जबकि दूसरे को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को पहले प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया…जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दून अस्पताल रेफर किया गया। उसकी हालत पर चिकित्सकीय निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे…खाली खोखे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू मीणा और विनोद कुमार मीणा के रूप में हुई है…जो राजस्थान के निवासी बताए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उनके आपराधिक नेटवर्क और उत्तराखंड आने के उद्देश्य की भी जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों को मान्यता न मिलना भाजपा सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की घोर विफलता : यशपाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING