Connect with us

क्राइम

उत्तराखंड : 65 तोला सोना ठगने वाले कथित बाबा गिरफ्तार, 15 तोला सोना व पांच लाख रुपये बरामद

सीएन, देहरादून। राजधानी देहरादून के सेलाकुई में तंत्र-मंत्र और अनिष्ट का भय दिखाकर एक महिला से 65 तोला सोना ठगने वाले कथित बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 तोला सोना और पांच लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि वो लालच में आकर तांत्रिक का काम करने लगा था। आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि शहीद किशन थापा मार्ग निवासी ओशीन गुरुंग ने बीती 31 मई को राहुल थापा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने तंत्र-मंत्र और अनिष्ट का भय दिखाकर महिला को पूजा-अनुष्ठान कराने के लिए तैयार किया। पूजा के दौरान उसने महिला और उसकी मां के करीब 65 तोला सोने के आभूषण एक संदूक में रखवाए और मौका मिलते ही उनको लेकर फरार हो गया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर नौ जून को मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद गठित विशेष टीमों ने तेलपुरा अटक फार्म निवासी राहुल थापा पुत्र गिरीश थापा को सेलाकुई क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की वारदात स्वीकार की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2013 से पंडिताई का काम कर रहा है। अधिक धन कमाने के लालच में उसने ठगी का यह तरीका अपनाया। वह संपन्न शिष्यों के घरों के बाहर रात में जादू-टोने से जुड़ी सामग्री वाली पोटली फेंक देता था। अगले दिन फोन कर सपने में अनिष्ट का संकेत की बात कहता, घर में टोना-टोटका होने का भय दिखाता था। इसके बाद अनुष्ठान के नाम पर मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आभूषणों को गलाकर बनाए गए 15 तोला सोने के बिस्कुटनुमा बार और आभूषण बेचकर हासिल किए गए पांच लाख रुपये बरामद किए हैं। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि घटना करीब तीन माह पुरानी होने के कारण बरामदगी में दिक्कतें आ रही हैं। शेष आभूषणों की बरामदगी के लिए आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। उसके आपराधिक रिकॉर्ड, संभावित सहयोगियों के साथ इसी तरह की और घटनाओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अगली सुबह आरोपी ने ओशीन गुरुंग को फोन करके घर पर बड़े टोना-टोटके का दावा किया और गेट के पास पड़ी पोटली देखने को कहा। वीडियो कॉल पर पोटली दिखाने के बाद उसने महिला को डराया और अनिष्ट टालने के लिए पूजा कराने की सलाह दी। इसके लिए कुछ सामग्री की सूची भी दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी पीड़िता का दूर का रिश्तेदार भी है और उसे परिवार की स्थिति की जानकारी थी। इसके चलते उसने बड़ी योजना बनाई। एक मार्च की रात वो स्कूटर से पीड़िता के घर पहुंचा और गेट में काले कपड़े में बंधी पोटली फेंक दी। पोटली में उड़द की दाल, रोली, लौंग, नींबू का टुकड़ा और कुछ सामग्री रखी गई थी। आरोपी ने अनुष्ठान के लिए नया संदूक खरीदने को कहा। पूजा के दौरान उसने महिला और उसकी मां के आभूषण पोटली में बांधकर संदूक में रखवाए। साथ ही तीन नारियल, चावल और फूल भी रखे। इसके बाद आरोपी ने दोनों महिलाओं को चावल के दाने देकर छत की परिक्रमा करने भेज दिया। इसी दौरान उसने संदूक से आभूषण निकाल लिए और संदूक को दोबारा बंद कर दिया। पूजा के बाद उसने संदूक मंदिर में रखने और 62 दिन बाद स्वयं आकर खोलने की बात कही थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 22 जुलाई 2026 का राशिफल : वृश्चिक राशि के जातकों के बिजनेस में राहत मिलगी, जॉब में परफॉर्मेंस बेहतर रहेगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING