Connect with us

संस्कृति

121वें श्री नंदा देवी महोत्सव का बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ आगाज

सीएन, नैनीताल। 121वें श्री नंदा देवी महोत्सव का बुधवार को उद्घाटन हुआ l श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित महोत्सव में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक श्रीमती सरिता आर्य ने कहा की ये हमारी परंपराएं है जो हमे नई उमंग देते है । मुख्य अथिति आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि संस्कृति हमारी पहचान है और ये परंपराएं हमे आगे बढ़ाती है। पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. वाईएस रावत ने कहा की मा नंदा हमारी ऊर्जा है एवम यहां के पर्वत हमें आह्लादित करते है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह मीणा ने कहा कि कैलाश पर्वत हमारे हौसले है, मां का आशीर्वाद से सब खुश एवम प्रसन्न रहे। कार्यक्रम में महासचिव जगदीश बवाड़ी ने सभी का स्वागत किया तथा मुकेश जोशी ने धन्यवाद दिया। संचालन प्रो. ललित तिवारी, नवीन पांडे, मीनाक्षी कीर्ति श, हेमंत बिष्ट ने किया तथा नंदा का इतिहास, परंपरा, शक्ति को प्रस्तुत किया। नैनी महिला समिति ने बृज मोहन जोशी, संतोष पांडे के नेतृत्व में झोड़ा प्रस्तुत किया, नैनी जागृति संस्था के दीपा जोशी, मंजू रौतेला टीम ने शकुनाखर, पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों ने गणेश स्तुति एवम नंदा चलीसा प्रस्तुत किया। इससे पूर्व पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने मंत्रोचार के साथ नंदा पूजा तथा उसके बाद दीप प्रज्ज्वलन अतिथिओ से करवाया। छोलिया दल के साथ बीएसएस सैनिक के बच्चो ने छोलिया नृत्य किया । सभी अतिथि गोलघर से कुमाऊनी टोपी में सांस्कृतिक जुलूस के साथ सभा भवन पहुंचे। जहा उनका भव्य स्वागत हुआ। कार्यक्रम में यशपाल रावत द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु दिए 51पौधो का पूजा भी गया जिससे पर्यावरण संरक्षण की सीख मिले। जिसमें आम, एकेसियाअमरूद , तिमिल,पदम आदि के पौधे शामिल रहे। अंत में अतिथियो ने लाल एवम सफेद ध्वज कदली दल को सौप कर महोत्सव का प्रारंभ किया। इस अवसर पर अशोक साह, डॉक्टर नारायण सिंह जंतवाल, कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, प्रकाश पांडे, डॉक्टर रमेश पांडे, केके शर्मा, श्रीमती शांति मेहरा, बिमल चौधरी, बिमल साह, राजेंद्र लाल साह, मुन्नी तिवारी, जीवंती भट्ट, रानी साह, पल्लवी डॉक्टर ,गोधन सिंह हीरा सिंह , डॉक्टर महेंद्र राणा ,मोहित साह, हरीश राणा, भीम सिंह कार्की, किसन नेगी, ललित साह, कुंदन नेगी, तारा राणा, गोपाल रावत, आनंद बिष्ट आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एससी से यूके सरकार को झटका : अब्दुल मलिक की जमानत याचिका पर दखल नहीं, कहा-थाने में आग लगा देने से यूएपीए लागू नहीं होता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING