Connect with us

संस्कृति

पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा निकाली

सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल। यहां पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव के आज प्रथम दिवस परम्परागत परिधानों में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने गणपति के जयकारों,बैंड बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में भारी बारिश के बावजूद भी उत्साह में कमी नहीं रही महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ कलश यात्रा सम्पन्न की और भारी बारिश के बीच परंपरागत नृत्य किया।आयोजन परिसर में दुकानें,झूले आदि लग चुके है। श्री रामलीला मैदान में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम में आज शनिवार को कलश यात्रा के बाद आचार्य देवेश जोशी ने गणेश पूजन,पूर्वांग कर्म,मूर्ति स्थापना की गई। जबकि देर शाम सायं को आरती प्रसाद वितरण किया गया।अन्य दिनों में सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताएं, 10 सितंबर को भंडारा और शाम को सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे। जबकि 11सितंबर को शोभा यात्रा के साथ चित्रशिला घाट में विसर्जन किया जाएगा। अध्यक्ष दीपक चौहान और आयोजन समिति सदस्यों ने सफल आयोजन के लिए सभी के सहयोग की अपील की है।

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING