Connect with us

संस्कृति

नैनीताल में मां नंदा सुनंदा को विदाई देते समय लोगों की आंखें नम हुई, जयकारों से गूंजा शहर

सीएन, नैनीताल। मां के जयकारे के साथ मां नंदा सुनंदा की शोभा यात्रा रविवार को सरोवर नगरी नैनीताल में निकाली गई। शोभायात्रा में मां नंदा सुनंदा को विदाई देते समय लोगों की आंखें नम हो गई। शोभा यात्रा के दौरान हजारों भक्तजनों ने मां नंदा सुनंदा के दर्शन किए। रविवार को सुबह 6 बजे देवी पूजन 9 बजे भी देवी पूजन तथा 12 बजे देवी भोग के बाद 12:30 बजे मां नंदा सुनंदा की शोभा यात्रा नगर में निकाली गई। शोभा यात्रा मां नयना देवी मंदिर से शुरू हुई जो मस्जिद तिराहे के बाद सारदासंग भवन के पास से रिक्शा स्टैंड मल्लीताल माल रोड होते हुए तल्लीताल बाज़ार पहुंची, जहां पर मां नंदा सुनंदा की पूजा अर्चना को गई। उसके बाद शोभा यात्रा बाज़ार से तल्लीताल धर्मशाला होते हुए वैष्णो देवी मंदिर पहुंची जहां पर भक्तजनों ने मां नंदा सुनंदा के दर्शन किए व पूजा अर्चना की। उसके बाद शोभा यात्रा तल्लीताल होते हुए माल रोड मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तथा वहां से चीना बाबा मंदिर से मल्लीताल बाज़ार होते हुए देर शाम ठंडी सड़क स्थित गोलज्यु मंदिर के पास पहुंची। जहां पर नैनी झील में मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों को विसर्जित किया जाएगा । शोभा यात्रा का जगह जगह भक्तजनों ने स्वागत किया। नम आंखों में भक्तजनों ने मां को विदाई दी। शोभा यात्रा में श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज शाह, महा सचिव जगदीश बवाड़ी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पूर्व विधायक संजीव आर्य राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू , भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश सिंह बिष्ट मुन्नी तिवारी, डॉ कपिल जोशी, मोनिका शाह, विक्रम राठौर, विक्रम रावत, आनंद बिष्ट, भुवेंद्र बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, विमल चौधरी, गजाला कमाल, अरुण कुमार, मीनाक्षी कीर्ति, डॉ रितेश शाह, प्रमोद शाह, मोहित लाल शाह भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भीम सिंह कार्की, कैलाश जोशी, ललित शाह, आचार्य भगवती प्रसाद जोशी, चंद्र सिंह कार्की, मारुति नंदन शाह, केदार राठौर, हरीश राणा, लीला बिष्ट, मनोज बिष्ट गुड्डू, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, देवेंद्र लाल शाह, भुवन बिष्ट, राजेंद्र लाल शाह, मनोज जोशी, सुमन शाह, मंजू रौतेला, चंद्रा पंत, कलावती असवाल, ममता रावत, डॉ ललित तिवारी, हीरा सिंह, मुकुल जोशी, शांति मेहरा, जीवंती भट्ट, दया किशन पोखरिया, अरविंद पडियार, नवीन पांडे, राजेंद्र बजेठा, गोधन सिंह, उमेश जोशी, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत दीपक गुरुरानी, डी एन भट्ट, मनोज शाह जगाती लक्ष्मी नारायण लोहनी घनश्याम लाल शाह, भुवन नगी, तेज सिंह नगी सहित हजारों भक्तजन शामिल थे। इस दौरान डॉ सरस्वती खेतवाल ने वाहन से भक्तजनों को प्रसाद बांटा। शोभा यात्रा में छोलिया दलों के कलाकारों ने जगह जगह पर छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया। सुरक्षा की दृष्टि से नगर में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। सुबह से मौसम साफ होने से मेला क्षेत्र से लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। आज शोभायात्रा के दौरान मौसम साफ रहने से मेलार्थियों में भारी उत्साह देखा गया। समाचार भेजे जाने तक शोभायात्रा तल्लीताल की परिक्रमा कर चुकी थी।

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING