Connect with us

आपदा

भूस्खलन की चपेट में आने से एक की मौत, नेपाली मजदूर घायल

सीएन, पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग के एलागाड़ के पास भूस्खलन की चपेट में आने से एक की मौत हो गई। बता दें कि एलागाड़ के पास हिलवेज कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी मशीन खराब हो गई थी। जिसे ठीक करने के दौरान शनिवार शाम अचानक पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक 35 साल के कमल सिंह चिफलतरा निवासी शनिवार शाम को खराब जेसीबी मशीन को ठीक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान भूस्खलन हो गया। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई भूस्खलन के कारण जहां एक की मौत हो गई तो वहीं नेपाल निवासी प्रकाश बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते कोतवाल कुंवर सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को रेस्क्यू कर धारचूला अस्पताल पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : युवक मित्र को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज फिर फंदे पर लटक कर युवती ने इहलीला समाप्त की
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING