अल्मोड़ा
22 सितंबर को छठी शमशेर स्मृति समारोह में प्रखर पर्यावरणविद् अतुल सती देंगे व्याख्यान
22 सितंबर को छठी शमशेर स्मृति समारोह में प्रखर पर्यावरणविद् अतुल सती देंगे व्याख्यान
सीएन, अल्मोड़ा। उत्तराखंड के जननायक व प्रखर पत्रकार डा. शमशेर सिंह बिष्ट की छठी पुण्यतिथि शमशेर स्मृति समारोह 2024 आगामी 22 सितंबर रविवार को मनाई जायेगी। दोपहर दो बजे से सेवाय होटल मालरोड अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड में विकास की नीतियां, दरकते पहाड़, पलायन, ,रिक्त होते गांव व अनियंत्रित पर्यटन, तीर्थाटन पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया जायेगा। शमशेर स्मृति समारोह आयोजन समिति के जयमित्र सिंह बिष्ट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जोशीमठ के प्रखर पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता अतुल सती मुख्य वक्ता होंगे। उन्होंने सभी लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

































































