Connect with us

अल्मोड़ा

चंपावत में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म पर उलोवा ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, कहा-प्रदेश की कानून व्यवस्था की खुली पोल

सीएन, अल्मोड़ा। चंपावत में एक नाबालिग छात्रा के साथ तीन लोगों द्वारा किए गए सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर उत्तराखंड लोक वाहिनी (उलोवा) ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए घटना की कड़ी निंदा की है। संगठन ने इस घटना को प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। उत्तराखंड लोक वाहिनी ने कहा कि यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोलती है और दर्शाती है कि पूरे प्रदेश का माहौल विषाक्त होता जा रहा है। सत्ता से संरक्षित लोग आए दिन महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। संगठन ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को चार वर्ष बीत जाने के बाद भी पीड़िता को न्याय नहीं मिला है और मामले से जुड़े वीआईपी आज भी खुले घूम रहे हैं। ‘नारी वंदन’ का नारा देने वाली भाजपा सरकार के शासन में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। उलोवा ने आरोप लगाया कि एक ओर प्रदेश की पुलिस आम लोगों का उत्पीड़न कर उन्हें आत्महत्या तक के लिए विवश कर रही है, वहीं दूसरी ओर बलात्कारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जो अत्यंत शर्मनाक है। संगठन ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में अराजक लोग ही बहन-बेटियों की अस्मिता से खिलवाड़ कर रहे हैं।उत्तराखंड लोक वाहिनी ने सरकार से मांग की है कि—घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए।सभी नामजद आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर दोषियों को कठोरतम दंड दिया जाए। तथा पीड़िता और उसके परिवार को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए। बयान जारी करने वालों में एडवोकेट जगत रौतेला, पूरन चन्द्र तिवारी, दयाकृष्ण काण्डपाल, अजय मित्र बिष्ट एवं जंगबहादुर थापा शामिल थे। इस घटना की पूर्व सभासद अशोक पाण्ड़े ने भी गहरी चिन्ता ब्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बेलुवाखान के पास सड़क के समीप रखा बोल्डर पहाड़ी से लुढ़क कर मकान में टकराया, परिवार बाल-बाल बचा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING