Connect with us

क्राइम

नैनीताल : तीन आरोपियों को गुंडा घोषित कर 6 माह के लिए किया जिला बदर

सीएन, नैनीताल। जनपद नैनीताल में आपराधिक गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाते हुए जिला प्रशासन ने तीन व्यक्तियों को ‘गुंडा’ घोषित कर 6 माह के लिए जिले से निष्कासित (जिला बदर) करने का आदेश पारित किया है। यह कार्रवाई अभियोजन पक्ष के तर्कों और संबंधित व्यक्तियों के आपराधिक इतिहास के आधार पर की गई है। जिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इमरान पुत्र वकील, निवासी फौजी कॉलोनी पूछड़ी, थाना रामनगर के विरुद्ध वर्ष 2021 से 2024 के बीच भारतीय दंड संहिता एवं भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 379/411, 305(ए), 331(4), 317(2) के अंतर्गत कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, नवीन सिंह पुत्र चंदन सिंह, निवासी दुत्कानेधार, थाना मुक्तेश्वर के विरुद्ध वर्ष 2016 से 2021 के बीच आबकारी अधिनियम के तहत तीन मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, केवल सिंह पुत्र मक्खन सिंह, हाल निवासी मिश्रा घाट छोई, थाना रामनगर के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2025 के बीच आबकारी अधिनियम के अंतर्गत चार मुकदमे दर्ज हैं। अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत तथ्यों में कहा गया कि ये तीनों व्यक्ति लगातार आपराधिक कृत्यों में संलिप्त रहे हैं, जिससे समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और जनशांति भंग होने की आशंका बनी रहती है। इन तथ्यों पर विचार करने के पश्चात जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल ने तीनों को ‘गुंडा’ घोषित करते हुए उन्हें 6 माह की अवधि के लिए जनपद की सीमाओं से बाहर रहने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी व जिला मजिस्ट्रेट का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 02 मई 2026 का राशिफल : वृषभ राशि के जातकों की भागदौड़ अधिक रहेगी, थकान महसूस होगी, नौकरी में फायदा होगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING