Connect with us

अल्मोड़ा

आख़िरकार आरटीआई का हुआ असर, कई वर्षों से लगातार उठाई जा रही मांग, अब जाकर पूरी हुई

सीएन, अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई. एक्टिविस्ट संजय पांडे के प्रयासों से पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय में मॉल रोड स्थित मुख्य द्वार पर, लिफ्ट के पास आम जनता की सुविधा के लिए नया सूचना पट स्थापित कर दिया गया है। गौरतलब है कि यह सूचना पट कई वर्षों से अपडेट नहीं किया गया था, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को सही जानकारी प्राप्त करने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। अब इस नए सूचना पट के माध्यम से मरीजों एवं उनके परिजनों को विभिन्न विभागों, कक्ष संख्या और उपलब्ध सेवाओं की अद्यतन जानकारी एक ही स्थान पर आसानी से मिल सकेगी। यह भले ही एक छोटा कदम हो, लेकिन आम जन के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाए, तो बदलाव निश्चित होता है, यह उसी का सशक्त उदाहरण है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम मेले की तैयारियों को लेकर डीएम रयाल की अध्यक्षता में बैठक, 15 जून को चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, ठेले व फूडवेन हटेंगे
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING