Connect with us

देहरादून

डीएम साहब की घंटी बजी तो अधिकारी आनन फानन में कूड़ा उठान स्थलों को दौड़ पड़े

डीएम साहब की घंटी बजी तो अधिकारी आनन फानन में कूड़ा उठान स्थलों को दौड़ पड़े
सीएन, देहरादून।
डीएम साहब के एक फोन ने अधिकारियों को सुबह.सुबह नींद उड़ा दी। अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त नगर निगम के फोन पर डीएम साहब की घंटी बजी तो अधिकारी आनन फानन में दौड़ पड़े। और सुबह की चाय निरीक्षण प्वाइंट पर हुई। शुक्रवार सुबह जिलाधिकारी सविन बंसल सुबह.सुबह अचानक औचक निरीक्षण पर निकले तो अधिकारियों में भी हलचल मच गई। डोर टू डोर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं को देखने के लिए डीएम सविन बंसल औचक निरीक्षण पहुंचे। पता चला कि 14 वाहन कूड़ा उठान के लिए हैं, जिनमें चार वाहन खराब  और 11 समय पर नहीं निकले। उन्होंने वाहन के अनुसार पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। डीएम वाटर ग्रेस, इकॉनवेस्ट मैनेजमेंट के गैराज पर पहुंचे। इस दौरान 32 वाहन डोर टू डोर कूड़ा उठान के लिए रवाना नहीं हुए थे। जिस पर कंपनी पर जुर्माना लगाया गया। डीएम ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी जताई। यहां वर्कशॉप में 18 वाहन निकासी स्थल पर मिले जिन पर डीएम ने  पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए। वाहन के मूवमेंट के सत्यापन के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही खराब वाहनों को ठीक करने और संबंधित कंपनियों की आरसी काटने के लिए कहा गया। उन्होंने घंटाघर से सर्वे चौक, सहस्त्रधारा रोड भगत सिंह कॉलोनी, माता मंदिर रोड कारगी चौक का निरीक्षण कर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 2 जून का राशिफल : मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य के लिहाज से दिन राहत देने वाला हो सकता है  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING