Connect with us

देहरादून

आतिशबाजी के कारण वेडिंग प्वाइंट के बाहर खड़ी कारों में लगी भीषण आग, शादी समारोह में मची अफरातफरी

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। एक वेडिंग प्वाइंट के बाहर खड़ी कारों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र के  जीवनगढ़ में हुई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान बारात में फोड़े गए पटाखों की चिंगारी से यह आग लगी। चिंगारी पास में खड़ी कारों पर गिरी, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। आग लगते ही वहां खड़ी कारें धूं-धूं कर जलने लगीं। कुछ ही मिनटों में आग ने तेज रूप ले लिया और काला धुआं दूर तक फैल गया। मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा नुकसान टल गया। डाकपत्थर पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पंवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण पटाखों की चिंगारी सामने आ रहा है। उन्होंने बताया कि इस घटना में दो कारें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं, लेकिन किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल में फर्जी दस्तावेज तैयार कर भारतीय आधार कार्ड लेकर उत्तराखंड पहुंची बंगलादेश की महिला गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in देहरादून

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING