Connect with us

नैनीताल

सदियों पुराना प्राकृतिक जल स्रोत तीन साल बाद फिर से पुनर्जीवित होगा

सीएन, भीमताल। नगर भीमताल क्षेत्र वार्ड 6, झील के समीप राजमार्ग पर स्थित सदियों पुराना प्राकृतिक जल स्रोत तीन साल बाद फिर से पुनर्जीवित होगा। ‘सारा’ योजना के तहत इसके जीर्णोद्धार को हरी झंडी मिल गई। सहायक परियोजना निदेशक, डीआरडीए नैनीताल चंद्रा फर्त्याल ने सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी को बताया कि आपका प्रकरण सारा में टेकअप कर लिया गया है। सारा की बैठक में इसे जुड़वा दिया गया है। भीमताल खंड विकास अधिकारी को तत्काल प्रस्ताव बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने बताया कि इस सदियों पुराने जल धारे के 2022 में ‘अकस्मात सूख’ जाने से क्षेत्र की जनता अत्यंत परेशान व दुःखी थी। वर्ष 2022 से लगातार निम्न स्तर से राज्य स्तर पर मांग और पत्राचार के बाद अब मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अरविंद कुमार पांडेय द्वारा पुनः संज्ञान ले लिया गया और इसे ‘सारा’ प्रोजेक्ट में सम्मिलित कर दिया गया है। तीन साल से सूखे पड़े इस धारे के पुनर्जीवन की खबर से वार्ड 6 व आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह धारा कभी पूरे क्षेत्र के साथ-साथ कुमाऊँ को आने-जाने वाले सभी ट्रांसपोर्टरों की प्यास बुझाता था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नारी शक्ति के वंदन का शोर मचाने वाली भाजपा के नेताओं के लिए मासूम, निर्दोष बच्चियां गैंगवॉर में इस्तेमाल करने का चीज हैं !
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING