Connect with us

नैनीताल

लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक में सम्बन्धित कुल 30 प्रकरणों में एफआईआर हुई : आयुक्त

सीएन हल्द्वानी। सर्किट हाउस काठगोदाम में सोमवार को लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक में आयुक्त/ सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में जनपद अल्मोडा 01, उधमसिंह नगर 12 एवं नैनीताल जनपद के 17 लैण्ड फ्राड से सम्बन्धित कुल 30 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति कमेटी द्वारा दी गई।  लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक में अल्मोडा, उधमसिह नगर एवं नैनीताल जनपद से कुल 77 प्रकरण आये।  बैठक में लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण हेतु कुमाऊं मंडलों में लैंड फ्रॉड से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा की गई है, आयुक्त ने अधिकारियों को मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में बैंकों की कार्यप्रणाली पर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि संपत्ति बंधक रखकर लोन देने के बाद प्रॉपर्टी के बिकने की स्थिति में बैंकों को भी सूचित करना अनिवार्य है। नियमों की अवहेलना करने पर बैंक कार्रवाई के दायरे में आते हैं और उन्हें सभी कानूनी मानकों का पालन करना होगा। आयुक्त ने कहा कुछ प्रकरण ऐसे आये है मल्टीपल रजिस्ट्री (एक ही संपत्ति की कई बार रजिस्ट्री) के मामलों को रोकने के लिए, संबंधित अधिकारियों (रजिस्ट्रार और सब-रजिस्ट्रार) की जवाबदेही तय की जाएगी। आयुक्त ने बैठक के दौरान कहा कि दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) से पहले लेखपाल द्वारा स्थलीय निरीक्षण न करना गंभीर लापरवाही है। बिना भौतिक सत्यापन के रिकॉर्ड बदलने से गलत भूमि हस्तांतरण, सीमा विवाद और धोखाधड़ी की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। यह सुनिश्चित करना लेखपाल का प्राथमिक कर्तव्य है कि रिकॉर्ड में दर्ज भूमि और मौके की ज़मीन में कोई भिन्नता न हो, जिससे आम जनमानस को भूमि विवाद प्रकरण का सामना ना करना पडे।* लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक में जिलाधिकारी अल्मोडा अंशुल सिंह द्वारा वीडियो काफेंसिक के माध्यम से प्रतिभाग किया गया। लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक में पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊ परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी उधमसिंह नगर नितिन भदौरिया एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसएसपी उधमसिंह नगर अजय कुमार गणपति, प्रभागीय वनाधिकारी कुन्दन कुमार, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सचिव विकास प्राधिकरण मनीष कुमार, उपजिलाधिकारी मोनिका के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING