Connect with us

नैनीताल

आयुक्त रावत ने किया एसआईआर कार्यों का विभिन्न बूथों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

सीएन, हल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसआईआर कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि अभियान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी नोटिसों की सुनवाई विभिन्न बूथों पर की जा रही है। आयुक्त ने सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को अपने-अपने बूथों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नोटिसों की तामील एवं रसीदें संबंधित व्यक्तियों को उपलब्ध करा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता के नाम, पिता के नाम अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति है तो संबंधित व्यक्ति आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने बूथ पर पहुंचकर उसका निराकरण करा सकते हैं। सभी बीएलओ बूथों पर उपलब्ध हैं और प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार समस्याओं का समाधान किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रत्येक नोटिस का नियमानुसार और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा मतदाताओं को किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य निर्वाचक नामावली को अधिकाधिक शुद्ध और प्रमाणिक बनाना है, इसलिए सभी अधिकारी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उन्हें आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में सही रूप से दर्ज किए जा सकें। मंडलायुक्त ने संबंधित बीएलओ और निर्वाचन कार्मिकों को अभियान के दौरान सतर्कता, समन्वय और जनसहभागिता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने संबंधित बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सत्यापन कराएं, जिससे मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके। निरीक्षण दौरान तहसीलदार कुलदीप पाण्डे के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के सुपरवाइजर, बीएलओ उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में निर्वाचित उप-प्रधानों का 03 अगस्त को होगा शपथ ग्रहण, डीएम ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING