Connect with us

नैनीताल

कुमाऊं आयुक्त ने कैपिटल सिनेमा के आस पास के इलाकों का निरीक्षण किया

सीएन, नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कैपिटल सिनेमा के आस पास के इलाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैपिटल सिनेमा के हुए लीज के शर्तों की जानकारी, दस्तावेज और उल्लघंन करने पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। कहा कि नियमों का उल्लघंन पर कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त ने दुकानों के आवेदन,नक्शे और कैपिटल के हिस्से का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कैपिटल सिनेमा के इंट्री और एग्जिट (प्रवेश करें और बाहर निकलें)द्वार का निरीक्षण किया। एग्जिट द्वार में निरीक्षण के दौरान उन्होंने छत को बेहतर बनाने और विद्युत आदि की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही सिनेमा हाल के अंदर अवैध तरीके से रखे  सामनों को जल्द हटाने को कहा । उन्होंने सिनेमा हाल के अंदर शर्तो के तहत  किसी दुकान या अन्य सामान नहीं रखने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसा पाने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सिनेमा और अन्य जगहों में  साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING