Connect with us

उत्तराखण्ड

अशोक गुलाटी बने देवभूमि पत्रकार यूनियन के कुमांऊ प्रभारी

सीएन, रुद्रपुर। देवभूमि पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष अशोक गुलाटी को संगठन में कुमांऊ प्रभारी का नया दायित्व सौंपा गया है। श्री गुलाटी जनपद उधम सिंह नगर में जिलाध्यक्ष का दायित्व भी देखते रहेंगे। कुमांऊ प्रभारी बनने पर गुलाटी को तमाम लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। बीते दिनों देहरादून में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कुमांऊ में संगठन को विस्तार देने पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान कुमांऊ प्रभारी बनाये जाने को लेकर तीन नामों पर व्यापक चर्चा हुयी। जिसके बाद सर्वसम्मति से उधम सिंह नगर के मौजूदा जिलाध्यक्ष अशोक गुलाटी को कुमांऊ प्रभारी बनाये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में गुलाटी का नाम फाईनल होने के बाद बीते दिवस प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल और प्रदेश महासचिव डा. वीडी शर्मा ने अशोक गुलाटी को कुमांऊ प्रभारी बनाये जाने की घोषणा की और उनसे अपेक्षा की कि वह संगठन के विस्तार एवं जनपद इकाईयों के गठन के साथ ही पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए भी प्रयास करेंगे।  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि अशोक गुलाटी उधम सिंह नगर इकाई के जिलाध्यक्ष भी बने रहेंगे। कुमांऊ प्रभारी बनाये जाने पर अशोक गुलाटी ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव सहित पूरी प्रदेश इकाई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है उस पर वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका फोकस उधम सिंह नगर पर हैं। उधम सिंह नगर में नगर इकाईयों के गठन के बाद संपूर्ण कुमांऊ में संगठन को विस्तार देने के लिए काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही उधम सिंह नगर जनपद में नगर इकाईयों का गठन कर लिया जायेगा इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। श्री गुलाटी ने पत्रकारों से एकजुट होकर संगठन से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुमांऊ के पत्रकारों की समस्याओं को लेकर मिलकर संघर्ष किया जायेगा। अशोक गुलाटी के कुमांऊ प्रभारी बनने पर प्रदेश पार्षद परमपाल सुखीजा, जिला महासचिव जगदीश चन्द्र, कोषाध्यक्ष प्रमोद धींगड़ा, सुरेन्द्र गिरधर, आलम रजा, अनिल सागर, अशोक सागर, दीपक कुकरेजा, गोपाल गौतम, गोपाल भारती, गोपाल शर्मागौरव अरोरा, मुकेश पाल, गौरव बत्र, मनोज श्रीवास्तव, गुरनाम सिंह गामा, इंदर पुनिया, मनोज जोशी, नरेन्द्र सिंह,नरेश कुमार, राजीव आहूजा, नरेश जोशी, सोनू, सुदर्शन मुंजाल आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING