Connect with us

पर्यावरण

मनोरा बर्ड फेस्टिवल में बर्ड फोटोग्राफर्स ने कई दुर्लभ पक्षी कैमरे में किये कैद

मनोरा बर्ड फेस्टिवल में बर्ड फोटोग्राफर्स ने कई दुर्लभ पक्षी कैमरे में किये कैद
सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल।
वाइल्ड टस्कर्स सोसाइटी द्वारा मनोरा बर्ड फेस्टिवल का आयोजन पर्यटन विभाग उत्तराखंड एवं वन विभाग उत्तराखंड के सहयोग से बलौट क्लब, ग्राम सूर्याजाला में किया गया। इस दौरान कई दुर्लभ पक्षी इस क्षेत्र में मिले हैं। कार्यक्रम के समापन समारोह में वन विभाग नैनीताल के राजकुमार शर्मा तथा जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने देश के कोने कोने से आये प्रतिभागियों को सहयोग के लिए धन्यवाद् दिया तथा भविष्य में इस क्षेत्र को बोर्डिंग हब बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। संस्था के अध्यक्ष विकास किरौला ने बताया की 2 दिन में ही बर्ड फोटोग्राफर्स ने मनोरा रेंज क्षेत्र में 150 से ज्यादा पक्षियों की प्रजाति की ढूंढा और उन्हें ईबर्ड एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड किया। इस दौरान अनेक दुर्लभ पक्षियों की फोटो खीचने में फोटोग्राफर सफल रहे, वही ईबर्ड जो की विश्व में बर्ड वाचिंग का सबसे बड़ा प्लेटफार्म है ने बलौट क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित किया दिया है। उन्होंने कहा कि थोड़े प्रयासों में ज्योलीकोट रानीबाग़ का क्षेत्र बर्ड वाचिंग और फोटोग्राफी डेस्टिनेशन बन जाएगा। इस आयोजन में गुजरात से विशाल ठाकुर, गनी शर्मा मोनाल त्रिवेदी, सोनल परमार, मनोज पाई, राजू पटेल, मुंबई से मृदुला गोघरे, हृषिकेश मृदुला, लोकेश लखोरकर, दिल्ली से रामवीर, विशाल मोनाकर, सौरभ छाबरा, कश्मीर से संजय पंडिता, अजमेर से डॉक्टर आबिद अली खान, इंदौर से प्रोफेसर धर्मेंद्र जाट, राजबीर, पीलीभीत से अख्तर खान, हल्द्वानी से त्रिलोक सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 02 अगस्त 2026 का राशिफल : वृश्चिक राशि के जातकों के बिजनेस में राहत मिलेगी, जॉब में आपका परफॉर्मेंस बेहतर रहेगा  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in पर्यावरण

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING