Connect with us

पर्यावरण

लेटीबूंगा मुक्तेश्वर में काफल, बांज, उतिश, देवदार व बमौर के 200 पौंधे रोपे

सीएन, नैनीताल। सोसायटी फॉर माउंटेन डेवलपमेंट एंड कंजर्वेशन एसएमडीसी द्वारा वन पंचायत लेटीबूंगा मुक्तेश्वर में वन विभाग भूमि संरक्षण विभाग, शोध निदेशालय कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल तथा लेटीबूंगा के महिला दलों के सहयोग से द्वारा 200 पौधे लगाए गए। पौधारोपण हरेला महोत्सव के अंतर्गत किया गया। इस अवसर पर एसएमडीसी की महासचिव डॉक्टर श्रुति साह ने कहा कि जंगल मानव जीवन का आधार है तथा हर व्यक्ति को हरेले पर पौधारोपण करना चाहिए। निदेशक शोध प्रो. ललित तिवारी ने कहा के वन पूरी प्रकृति को संतुलित करते है सांसों को बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है। प्रकृति संतुलन तथा सतत विकास के लिए पौधारोपण आवश्यक है। वन क्षेत्राधिकारी नवीन जोशी ने कहा की जैव विविधता संरक्षण का स्थान है। पौधारोपण में काफल, बांज, उतिश, देवदार, बमौर, कॉल, पदम, नींबू, आए, के पौधे रोपे। क्षेत्र के नागरिकों ने पूर्ण सहयोग किया। इस पौधारोपण में पौधे प्रभागीय वन अधिकारी शिव राज चंद्र सिंह द्वारा उपलब्ध कराए गए। पौधारोपण में प्रो. ललित तिवारी, डॉक्टर श्रुति साह, नवीन चंद्र जोशी, गोविंद आर्य, डॉक्टर बीना तिवारी फुलारा, डॉक्टर भावना तिवारी कर्नाटक, डॉक्टर कृष्ण, डॉक्टर नवीन पांडे, डॉक्टर नंदन मेहरा, डॉक्टर ज्योत्सना, सरपंच गीता, सरपंच गणेश सिंह, भगवती, दीपा, कमला, दीप्ति, हेमा, भरत सहित 50 लोगो ने प्रतिभाग कर प्रकृति के प्रति अपना योगदान किया।

More in पर्यावरण

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING