Connect with us

पर्यावरण

आज 28 जुलाई को है विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस : पृथ्वी के प्राकृतिक वातावरण को विलुप्त होने से बचाना उद्देश्य

आज 28 जुलाई को है विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस : पृथ्वी के प्राकृतिक वातावरण को विलुप्त होने से बचाना उद्देश्य
सीएन, नैनीताल।
दुनिया के विभिन्न देशों में प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई के दिन को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य पृथ्वी के प्राकृतिक वातावरण से विलुप्त होते हुए जीव.जन्तुओं तथा पेड़-पौधों का संरक्षण करना है। पर्यावरण शब्द परि़ आवरण के संयोग से बना है। परि का आशय चारों ओर तथा आवरण का आशय का परिवेश है। दूसरे शब्दों में कहें तो पर्यावरण अर्थात वनस्पतियों, प्राणियों और मानव जाति सहित सभी सजीवों और उनके साथ संबंधित भौतिक परिसर को पर्यावरण कहतें हैं वास्तव में पर्यावरण में वायु, जल, भूमि, पेड़.पौधे, जीव-जन्तु, मानव और उसकी विविध गतिविधियों के परिणाम आदि सभी का समावेश होता हैं।  यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारे चारों ओर की प्राकृतिक संसाधन, पानी, वायु, वन हमारे सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए कितने आवश्यक हैं। इस दिन का उद्देश्य न केवल पर्यावरणीय चुनौतियों को उजागर करना है बल्कि हमें यह भी प्रेरित करना है कि हम अपनी गतिविधियों और आदतों में बदलाव लाकर प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण का समस्त प्राणियों के जीवन तथा इस धरती के समस्त प्राकृतिक परिवेश से घनिष्ठ सम्बन्ध है। प्रदूषण के कारण सारी पृथ्वी दूषित हो रही है और निकट भविष्य में मानव सभ्यता का अंत दिखाई दे रहा है। इस स्थिति को ध्यान में रखकर सन् 1992 में ब्राजील में विश्व के 174 देशों का पृथ्वी सम्मेलन आयोजित किया गया। इसके पश्चात सन् 2002 में जोहान्सबर्ग में पृथ्वी सम्मेलन आयोजित कर विश्व के सभी देशों को पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देने के लिए अनेक उपाय सुझाए गये। वस्तुतः पर्यावरण के संरक्षण से ही धरती पर जीवन का संरक्षण हो सकता है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनुष्यों और पृथ्वी पर उनके अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण है। यह सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रकृति को संरक्षित करने के लिए इंपोर्टेंट है। वर्ल्ड नेचर कंजर्वेशन डे हमें पेड़ों को न काटने का संदेश देता है। यह हमें जल दोहन के प्रति जागरूक करता है। कार्बन जैसी नशीली गैसों का उत्पादन बंद करे। उपयोग किए गए पानी का चक्रीकरण करें। ध्वनि प्रदूषण को सीमित करें। प्लास्टिक के लिफाफे छोड़ें। कागर के लिफाफे या कपड़े के थैले इस्तेमाल करने का संदेश देने के लिए जलवायु को बेहतर बनाने की तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए। हर साल विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2024 की थीम है लोगों और पौधों को जोड़ वन्यजीव संरक्षण में डिजिटल नवाचार की खोज।

More in पर्यावरण

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING