Connect with us

स्वास्थ्य

इंडिया बेस्ट डॉक्टर अवार्ड से सम्मानित डॉ. सुकोटी को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाइयां दी

इंडिया बेस्ट डॉक्टर अवार्ड से सम्मानित डॉ. सुकोटी को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने  बधाइयां दी
सीएन, अल्मोडा।
जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में तैनात जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अमित सुकोटी को उनके उत्कृष्ट शल्य स्वास्थ्य सेवायें देने पर इंडियाज बेस्ट डॉक्टर अवार्ड 2024 में द ऐक्सलेन इन द फील्ड ऑफ जर्नल सुरागरी अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो कि हैपी गिडीग नेटवर्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और आई कैन फाउंडेशन इंडिया के सौजन्य से जयपुर राजस्थान में दिया गया था। यह अवार्ड इंडिया के मात्र 100 बेस्ट डॉक्टरों को ही दिया जाता है। जिसमें पहली बार अल्मोड़ा जिले के जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में तैनात डॉ. अमित सुकोटी भी सुमार है। जिसके लिए उन्हें बधाइयां एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की है। उत्तराखंड से एकमात्र डॉ. अमित सुकोटी है। बधाई देने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे, नवीन चन्द्र आर्या, आनंद सिंह बिष्ट, एसआर बेग  शामिल हैं। डॉक्टर अमित सुकोटी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह सम्मान कार्यक्रम पीएमएस हरीश चंद्र गढ़कोटी की अगुवाई में हुआ। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश की होगी भौतिक जांच, डीएम नैनीताल रयाल ने गठित की तीन सदस्यीय समिति
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING