Connect with us

राष्ट्रीय

गोविंद बल्लभ पन्त का 137 वां जन्म दिन पूरे देश में 10 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा

गोविंद बल्लभ पन्त का 137 वां जन्म दिन पूरे देश में 10 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा
सीएन, नैनीताल।
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत पहले मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ग्रह मंत्री भारत सरकार की 137 वां जन्मदिन समारोह पूरे देश में 10 सितंबर को धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। दिल्ली सहित उनके जन्म स्थान खूँट व नैनीताल के अन्य स्थानों पर सार्वजनिक समारोह आयोजित किए जाएंगे तथा उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया जायेगा। दिल्ली में 12 वीं लोकसभा सांसद उनकी पुत्रवधू इला पंत, पौत्र सुनील पन्त सहित गणमान्य लोग, प्रमुख राजनीतिज्ञ मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे। नैनीताल में गोविन्द बल्लभ पंत पार्क मल्लीताल में भव्यता के साथ कार्यक्रम मनाया किए जायेगा। जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों सहित सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के लोग विशिष्ट जन भाग लेंगे आगामी 10 सितंबर को आयोजित पन्त जयन्ती समारोह में नैनीताल शहर व शहर के आसपास के स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी जायेगी। पं. पन्त जी ग्रह मंत्री रहते भारतीय संविधान में हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने और जमींदारी प्रथा को खत्म कराने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। भारत रत्न भारत का सर्वोच्च सम्मान उनके गृह मंत्री के काल में ही आरम्भ किया गया। पन्त जयन्ती के मुख्य संयोजक पूरन सिंह मेहरा ने नगर वासियों से अपील की है वह पंत पार्क प्रात 10.30 बजे पन्त जी की मूर्ति पर उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित करने का कष्ट करें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ललीत भट्ट, राजेश कुमार, गोपाल रावत, पूरन सिंह मेहरा, नंदा बल्लभ भट्ट, विष्णु सिंह बिष्ट आदि लगे हैं। मालूम हो कि बीती शनिवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत पंत जयंती के मुख्य संयोजक उत्तराखंड गोपाल रावत, संयोजक ललित भट्ट, राजेश कुमार ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का चित्र भेंट किया और आगामी 10 सितंबर जन्म दिवस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया साथ ही दीपक रावत ने सभी कुमाऊं के जिला अधिकारी अधिकारियों एवं सभी शिक्षा विभाग एवं संबंधित विभागों को निर्देश जारी किया कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जन्म दिवस हर वर्ष की भातिं इस वर्ष भी धूमधाम के साथ मनाया जाए।

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING