Connect with us

राष्ट्रीय

आज है नेशनल शुगर कुकी डे : मीठा खाने का यह लोकप्रिय त्योहार

आज है नेशनल शुगर कुकी डे : मीठा खाने का यह लोकप्रिय त्योहार
सीएन, नैनीताल।
हर साल 9 जुलाई को नेशनल शुगर कुकी डे मनाया जाता है। चीनी कुकीज़ ज्यादातर बच्चों को पसंद आती हैं, लेकिन अब समय चॉकलेट की तरह बदल रहा है, वयस्क भी मिठाई में खाने के लिए चीनी कुकीज़ पसंद कर रहे हैं। आमतौर पर मैदे और चीनी से तैयार की जाने वाली शुगर कुकी पश्चिमी देशों में लोकप्रिय मिठाई हैं लेकिन अब यह दुनिया भर में चाव से खाई जाने लगी है। नेशनल कुकी डे की शुरुआत कैसे हुई इसके बारे में शायद कोई नहीं जानता लेकिन ऐसा माना जाता है कि शुगर कुकी की उत्पत्ति 1700 के दशक के मध्य में नाज़रेथ, पेंसिल्वेनिया में हुई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक जर्मन प्रोटेस्टेंट निवासियों ने इसे बनाया। कुकी गोल, कुरकुरी और मक्खन जैसी थी जिसे नाज़रेथ कुकी के नाम से जाना जाता था कुकीज़ का प्रयोग वेलेंटाइन डे के दौरान गिफ्ट के रूप में किया जाता है और क्रिसमस के दौरान सांता के लिए गिफ्ट के रूप में भी छोड़ा जाता है। इसके अलावा कुकीज़ को कई तरह की सजावट के लिए भी प्रयोग किया जाता है। नेशनल कुकी डे पर लोग शुगर कुकीज़ के बैच लगाकर इस दिन को मनाते हैं जिन्हें वे अपने परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों के साथ साझा करते हैं। इस दिन को मनाने के लिए आप अपने पसंदीदा फ्लेवर की कुकीज़ भी खरीद सकते हैं। ज्यादातर शुगर कुकीज़ चीनी, आटा, मक्खन, अंडे, वेनिला, बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा से बनी होती हैं। इन कुकीज़ का उपयोग हर विशेष अवसर के लिए एक दावत के रूप में किया जाता है। कोकोनट कुकीज बनाने के लिए चीनी और शॉर्टनिंग को एक साथ मिक्स करके हल्का क्रीमी मिक्सचर बनाएं। इसके बाद इसमें एक.एक करके अंडे तोड़कर डालें। फिर वनीला एसेंस डालकर मिक्स करें। अब मैदा, सोड़ा और नमक को मिक्स करके क्रीमी मिक्सर में मिक्स करें। फिर इसमें नारियल और ओट्स डालें। करीब एक घंटे के लिए गूंथें हुए मिक्सचर को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें।
आइसिंग तैयार करने के लिए
आइसिंग सामग्री को एक साथ मिक्स करें। जब यह मुलायम हो जाए तो इसे अलग.अलग कटोरी में डालें। अलग-अलग रंग पाने के लिए हर कटोरी में अलग रंग डालें। चाकू की मदद से हर बिस्कुट पर आइसिंग लगाएं। अगर आप सजाने वाली कैंडीज़ का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो कुकीज़ पर कैरो सिरप लगाकर स्प्रिंकल करें।

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING