Connect with us

राष्ट्रीय

आवाज के जादूगर रेडियो सेलिब्रिटी अमीन सयानी का निधन

आवाज के जादूगर रेडियो सेलिब्रिटी अमीन सयानी का निधन
सीएन, मुम्बई।
आवाज के जादूगर रेडियो सेलिब्रिटी अमीन सयानी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 को मुंबई में हुआ था। उनकी पहचान एक रेडियो सेलिब्रिटी की रही। जाने.माने रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके बेटे राजिल सयानी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अमीन सयानी ने बीती रात अस्पताल में अंतिम सांस ली। हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुई। अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 को मुंबई में हुई था। उनकी पहचान एक रेडियो सेलिब्रिटी की रही। अमीन सयानी को मंगलवार को उनके दक्षिण मुंबई स्थित घर पर शाम 6 बजे हार्ट अटैक आया। हार्ट अटैक आने के बाद उनके बेटे राजील उन्हें फौरन दक्षिण मुम्बई स्थित एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल मे ले गये जहां पर इलाज करने के कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमीन सयानी को हाई ब्लड प्रेशर और उम्र संबंधी अन्य बीमारियां थी और पिछले 12 साल से पीठ दर्द की भी शिकायत थी और यही वजह है कि उन्हें चलने‌ के लिए वॉकर का इस्तेमाल करना पड़ता था। रेडियो सिलोन और फिर विविध भारती पर लगभग 42 सालों तक चलने वाला हिंदी गीतों का उनका कार्यक्रम बिनाका गीतमाला ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़े थे और लोग हर हफ्ते उन्हें सुनने के लिए बेकरार रहा करते थे। गीतमाला के साथ अमीन भारत के पहले होस्ट हो गए थे जिन्होंने उभरते संगीत परिदृश्य के बारे में अपनी गहरी समझ को प्रदर्शित करते हुए एक कंप्लीट शो को क्यूरेट किया और प्रेजेंट किया था। शो की सक्सेस ने एक रेडियो वादक के रूप में सयानी की स्थिति को मजबूत कर दिया था। अमीन सयानी ने‌ नाम पर 54,000 से ज्यादा रेडियो कार्यक्रम प्रोड्यूस, कम्पेयर, वॉयस ओवर करने का रिकॉर्ड दर्ज है। लगभग 19,000 जिंगल्स के लिए आवाज देने के लिए भी अमीन सयानी का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। उन्होंने भूत बंगला, तीन देवियां, कत्ल जैसी फिल्मों में अनाउंसर के तौर पर भी काम किया था। रेडियो पर सितारों पर आधारित उनका शो एस कुमार्स का फ़िल्मी मुकदमा भी काफ़ी लोकप्रिय साबित हुआ था। दक्षिण मुम्बई में अमीन सयानी का अंतिम संस्कार होने की उम्मीद है।

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING