Connect with us

उत्तराखण्ड

पत्रकार स्थाई समिति की बैठक न होना दुर्भाग्यपूर्णः गुलाटी


जल्द होगा देवभूमि पत्रकार यूनियन की जिला कार्यकारिणी का गठन

सीएन, रूद्रपुर। देवभूमि पत्रकार यूनियन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक गुलाटी ने कहा कि जल्द ही जिले में कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। कार्यकारिणी में जिले के सक्रिय और तेज तर्रार पत्रकारों को जगह दी जायेगी। कार्यकारिणी का गठन होने के बाद जिले में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा। श्री गुलाटी ने कहा कि जिला स्तर पर पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जायेगा। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि पिछले 6 वर्षों से जनपद में पत्रकार स्थाई समिति का गठन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व में पत्रकार स्थाई समिति की हर माह बैठक होती थी जिसके माध्यम से पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाया जाता था लेकिन छह साल से पत्रकार स्थाई समिति की परंपरा को ही प्रशासन ने खत्म कर दिया है। इसमें कही न कहीं पत्रकारों की उदासीनता भी जिम्मेवार रही है। प्रशासन पत्रकारों की गुटबाजी के चलते पत्रकारों के हितों को दरकिनार कर रहा है। यह पत्रकारों के हितों पर कुठाराघात है। गुलाटी ने कहा कि इस मामले को लेकर शीघ्र ही जिलाधिकारी से मुलाकात की जायेगी। यदि फिर भी स्थाई समिति की बैठक नहीं बुलायी गयी तो मुख्यमंत्री से वार्ता की जायेगी। जिलाध्यक्ष गुलाटी ने कहा कि पत्रकार हितों को लेकर जिले में अधिकांश संगठन बिखरे हुए हैं। जिन्हें एकजुट करने की जरूरत है। आपसी मनमुटावों को छोड़कर देवभूमि पत्रकार यूनियन सभी पत्रकार संगठनों को साथ लेकर चलेगी और पत्रकारों की समस्याओं को शासन स्तर तक मजबूती से उठाया जायेगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING