Connect with us

जन मुद्दे

बलियानाला क्षेत्र में एक बार फिर भूस्खलन होने से लोगों में दहशत

सीएन, नैनीताल। बीती रात्रि बलियानाला क्षेत्र में एक बार फिर भूस्खलन होने से लोग दहशत में आ गए क्षेत्र के लोगों ने जैसे तैसे रात गुजारी। भूस्खलन होने के बाद बुधवार को जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा जिससे वहां के लोगों में भारी आक्रोश था। बुधवार की रात्रि करीब 11:00 बजे बलिया नाला क्षेत्र में जबरदस्त भूस्खलन हुआ जीआईसी स्कूल का लगभग 20 मीटर हिस्से से भूस्खलन हुआ इस दौरान बड़े-बड़े बोल्डर भी बलिया नाला में समा गए। भूस्खलन होने के दौरान रात में पत्थरों की जोरदार आवाज आ रही थी। जिससे क्षेत्र के लोग घबरा गए उन्होंने जैसे तैसे रात गुजारी। क्षेत्रवासियों ने बताया कि रात भूस्खलन के दौरान तेज बारिश भी हो रही थी। भूस्खलन के दौरान पत्थरों की टकराने की आवाज आ रही थी जिसके चलते क्षेत्र के लोग घरों से बाहर आ गए। उन्होंने बताया भूस्खलन होने के बाद आज जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया नगर पालिका ने 1 माह पूर्व मकान खाली करने के नोटिस दिए थे लेकिन उनके रहने के लिए कहीं कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में लोग कहां जाएंगेl सामाजिक कार्यकर्ता ममता जोशी ने बताया कि करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी बलिया नाला का ट्रीटमेंट नहीं हो पाया उन्होंने कहा हर बार बरसात में जिला प्रशासन को यहां की याद आ जाती है l उन्होंने बताया यदि यहां सही तरीके से कार्य किया जाता तो आज बलियानाला के यह हालात नहीं होते। कांग्रेस व भाजपा दोनों की सरकारों ने बलियानालें के मुद्दे को कभी गंभीरता से नहीं लिया जिसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। पूर्व नगर पालिका सभासद मुख्तार खान ने बताया कि हर बार बरसात में बलियानाला में लगातार भूस्खलन हो रहा है। उन्होंने कहा मंत्रियों व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सिर्फ बलियानाला क्षेत्र का निरीक्षण किए, काम आज तक नहीं हुआ जिसके चलते बलियानाला लगातार खिसक रहा है। उन्होंने बताया बरसात के बाद क्षेत्र की याद किसी को नहीं आती है। इधर देर सांय तल्लीताल के थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर ने पुलिसकर्मियों के साथ भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां के लोगों से बातचीत की तथा बरसात के दौरान सतर्क रहने की अपील की इस दौरान चीता कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा ने क्षेत्र में मुनादी भी की। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान क्षेत्र वासी भूस्खलन वाले क्षेत्र में कतई न जाएं। उन्होंने कहा की जीआईसी स्कूल का मैदान लगातार धस रहा है इसलिए कोई भी लोग वहां न जाएं।

Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING