Connect with us

उत्तराखण्ड

चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, नैनीताल के पहाड़ी हिस्सों में बर्फवारी का अलर्ट

चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, नैनीताल के पहाड़ी हिस्सों में बर्फवारी का अलर्ट
सीएन, देहरादून।
उत्तराखंड में एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।वैसे उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने भी एक बार फिर से अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में एक बार फिर से बारिश और बर्फबारी की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 18 अक्टूबर से मौसम में बदलाव आएगा। 19 अक्टूबर को बारिश और बर्फबारी की पूरी संभावना है। इस बीच पहाड़ के कुछ जिलों के लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है। खासतौर पर रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, नैनीताल के पहाड़ी हिस्सों और बागेश्वर जिले के लोगों के लिए मौसम दिक्कतें पैदा कर सकता है। 20 अक्टूबर तक इन जिलों में ऊंचाई वाले स्थानों में बारिश बर्फबारी का अलर्ट है। उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद अक्सर हालात हालात बिगड़ जाते हैं। बर्फबारी की वजह से सड़कें बंद हो जाती हैं। बर्फबारी के बीच हादसों की भी आशंका बनी रहती है। ऐसे में मौसम एक बार फिर से दिक्कतें पैदा कर सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 18 अक्टूबर से बारिश बर्फबारी का दौर चलता रहेगा। ये दौर 20 अक्टूबर तक चलता रहेगा। खासतौर पर रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, नैनीताल के पहाड़ी हिस्से और बागेश्वर व जिले के लोगों के लिए मौसम दिक्कतें पैदा कर सकता है। 20 अक्टूबर तक इन जिलों में ऊंचाई वाले स्थानों में बारिश बर्फबारी का अलर्ट है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING