उत्तराखण्ड
नैनीताल क्षेत्र में सार्वजनिक सड़कों पर भवन निर्माण सामग्री मिली तो खैर नही : कमिश्नर
सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल शहर में क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुमाऊं आयुक्त के संज्ञान में आया कि नगर पालिका नैनीताल मेें भवन स्वामियों द्वारा नव निर्माण की सामग्री सड़क किनारे रखी जा रही है जो लंबे अवधि तक पड़ी रहती है, उक्त संबंध में कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को ऐसे भवन स्वामियो का चिन्हिकरण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने कहा कि यह एक अत्यंत गंभीर समस्या है, सार्वजनिक सड़कों पर भवन निर्माण सामग्री (रेत, गिट्टी, ईंट, सरिया) छोड़ना यातायात में बाधा डालता है, सड़क की चौड़ाई कम करता है और दुपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का बड़ा कारण बनता है। उन्होंने लोगों से कहा है कि नव निमार्ण सामग्री का निष्प्रोज्य उचित स्थानों में किया जाए। आयुक्त ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये हैं कि ऐसे भवन स्वामियों का चिन्हिकरण कर चालानी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा ऐसी सम्भावना भी बनी रहती है कि भवन स्वामियों द्वारा निष्प्रयोज्य सामग्री का निस्तारण झील में तो नही किया जा रहा है। इस हेतु उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नियमित सघन चैकिंग अभियान चलाने के भी निर्देश दिये।




































