Connect with us

उत्तराखण्ड

बाल ग्राम भीमताल के बच्चों से राज्यपाल का आत्मीय संवाद, बड़े सपने देखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

सीएन, नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने लोक भवन में एसओएस बाल ग्राम, भीमताल के बच्चों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान बच्चों ने राज्यपाल को स्वयं निर्मित पेंटिंग्स, शुभकामना कार्ड्स एवं अन्य रचनात्मक सामग्री भेंट की, जिसकी राज्यपाल ने सराहना करते हुए उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास की प्रशंसा की। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत करें तथा अपने जीवन से समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा देने वाला उदाहरण बनें। उन्होंने बच्चों के आत्मविश्वास और सीखने की जिज्ञासा की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से जीवन की हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता ह राज्यपाल ने बच्चों से कहा कि वे कभी स्वयं को कमतर न समझें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों का सामना करके ही व्यक्ति मजबूत बनता है। उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि वे तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक क्षेत्रों में अपनी रुचि एवं कौशल विकसित करें, ताकि विकसित भारत के निर्माण में अपनी सार्थक भूमिका निभा सकें।  राज्यपाल ने एसओएस बाल ग्राम के सेवा और समर्पण से परिपूर्ण कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था केवल एक आश्रय स्थल नहीं, बल्कि एक सजीव एवं स्नेहपूर्ण परिवार है, जहां बच्चों को शिक्षा, कौशल विकास, संस्कार और आत्मनिर्भरता का समुचित वातावरण उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने संस्था के “फैमिली लाइक केयर”, “किनशिप केयर” एवं “फॉस्टर केयर” जैसे मॉडलों को समाज के लिए अनुकरणीय बताते हुए कहा कि यह संगठन न केवल सामाजिक संरक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य भी कर रहा है। उन्होंने संस्था के समर्पित कार्यकर्ताओं, माताओं एवं नेतृत्व की प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए आश्वस्त किया कि ऐसे सामाजिक और मानवीय प्रयासों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, सहायक निदेशक एसओएस बाल ग्राम, भीमताल आशीष कुमार सिंह, नंदी गोस्वामी, यशोदा सहित एसओएस बाल ग्राम, भीमताल के बच्चे उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज बारिश की संभावना, मैदानी इलाकों में गर्मी का असर बरकरार रहने की संभावना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING